रविवार, 14 फ़रवरी 2021

मास्टर शेफ़ प्रतियोगिता

 एटीएस  वैली स्कूल के बच्चों ने आज खाना बनाकर क्या गजब हैं ढाया 👌🏻👌🏻👌🏻

बिना गैस, एक्सटेंशन, कुकर,मिक्सर  का इस्तेमाल किए 15 मिनट में है पकवान बनाया।


ऑनलाइन कंपटीशन में भी बच्चों ने हैं अपना हुनर दिखलाया।


आज सभी बच्चों का हुनर देख अध्यापकों का भी मन मुस्काया ।

बच्चों ने दूध में  पपीता, अनानास, चेरी,बादाम,चॉकलेट मिलाकर उसको भी बड़ा  मस्त बनाया।

किसी ने सैंडविच पर स्माइली,तो किसी ने  चेहरा बनाया।

किसी ने उसे पत्ते सी प्लेट पर सजाया।

किसी ने ब्रेड से केक तो किसी ने चमचम बनाया ।

किसी की ब्रेड पर अँगूर तो किसी की ब्रेड पर  सेब शरमाया।

नारियल के सिर आज मास्टर शेफ़ का ताज है आया ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको कविताएँ अच्छी लगी तो कृप्या इनको लाइक करें । कविता पढ़ने के लिए आपका आभार

समझदारी से मिला धोखा

   जिसको मैंने जीवनपथ का गुरु     मान,  आधार बनाया। जिसकी शिक्षा और मार्गदर्शन ने था; नया रास्ता दिखलाया। जिसकी  लग्न व ईमानदारी को था; मैंन...