शिवरात्रि का उपहार
गौरवान्वित हुआ गौरव हमारा
उसके अंगना में खिला कुसुम प्यारा
प्रभु ने भेजा उपहार न्यारा
शिवरात्रि पर आया नन्हा सा माँ-बाप की आँखों का तारा
बेटी घर सुख लेकर आई
समस्त परिजन को हो गुनाक्षी के आने की बधाई
प्रभु नन्ही परी को दिन-प्रतिदिन बढ़ाना चिंता,आपदा दूर भगाना
गुनाक्षी पर अपना आशीर्वाद बरसाना ।।