कोरोना से जंग जारी हैं
जो भी परिस्थितियाँ हो,इस जंग को लड़ना होगा,
संघर्ष से जूझना व खुद को मजबूत साबित करना होगा।
संयम,सब्र,साहस तो हर हाल में रखना होगा,
हर जंग जीती हैं हमने, चाहे तो राम बनो या कर्ण
परिस्थितियों का सामना तो करना होगा।
अपनों से दूर रहना हो तो रहो,
घरों में खुद को बंद तो करना होगा,
बिताने पड़े कुछ दिन अकेले में,
तो भी खुद का ख्याल तो रखना होगा।
ना खुद संक्रमित हो, ना ही लोगों को संक्रमित करो
क्योंकि हम इन्सान हैं; तो इंसानियत का पालन भी करना होगा।
कोरोना को भगाना होगा, विश्व को जीताना होगा।
रजनी कपूर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको कविताएँ अच्छी लगी तो कृप्या इनको लाइक करें । कविता पढ़ने के लिए आपका आभार